ब्रेकिंग न्यूज़

डाॅ रामजीलाल वर्मा फिर चुने गए वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती समिति अध्यक्ष

रामजीलाल वर्मा प्रधानाचार्य दूसरी बार बने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जयंती के अध्यक्ष

कासगंज/अमांपुर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी लोक कल्याण समिति के तत्वावधान में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जन्म जयंती शोभायात्रा के लिए तैयारिया शुरू हो गई है। कस्बा के लखमीपुर स्थिति चैतन्य वाटिका गैस्ट हाउस पर सरपंच डाॅ कालीचरन वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें वीरांगना अवंतीबाई लोधी जन्मोत्सव शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। कमेटी अध्यक्ष डाॅ रामजीलाल वर्मा ने कहा कि वरिष्टजनों से परामर्श के बाद जल्द नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी। उन्होंने बताया कि कस्बा में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन भव्यता के साथ होगा। नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ रामजीलाल वर्मा का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, डाॅ केतसिंह वर्मा, मथुरा सिंह मुखिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मथुरा प्रसाद वर्मा, जवाहर सिंह प्रतिहार, डाॅ विक्रम राजपूत, लक्ष्मण सिंह ओपरेटर, डाॅ भगवान सिंह राजपूत, पीसी वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, नरेश बाबू लोधी, हरिओम वर्मा, प्यारेलाल वर्मा, प्रधान सुभाष वर्मा, राजकुमार लोधी, पंकज राजपूत, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, प्रधान राजू वर्मा, डीलर पूरन वर्मा, नारायन वर्मा, नरेश वर्मा, सत्यवीर सिंह, प्रधान राजेश वर्मा, सोहन सिंह, देवेन्द्र वर्मा, प्रधान ठाकुर दास, झंण्डू सिंह, मुनेंद्र वर्मा, तिर्मल सिंह, हरीश लोधी, सुभाष वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, संजय वर्मा, उत्कर्ष वर्मा, प्रशांत वर्मा, दिनेश वर्मा, मनोज वर्मा, संतोष वर्मा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button