ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा कार्यकर्ता घर घर पहुंचा रहे सरकारी योजनाएं
नगरिया मण्डल के बाजनगर शक्तिकेन्द्र पर किया जनसम्पर्क

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे घर घर जनसम्पर्क अभियान के तहत जिलामन्त्री सुरेश माहेश्वरी ने मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान व मण्डल उपाध्यक्ष अभयप्रताप सोलंकी के साथ नगरिया मण्डल के बाजनगर शक्तिकेन्द्र के मुहम्मदपुर, बाजनगर, नगला बदन, मुजफ्फरनगर, मंगदपुर आदि बूथों पर घर-घर जनसम्पर्क कर केन्द्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया तथा टोलफ्री नम्बर पर मिस्डकॉल कराकर जनसमर्थन प्राप्त किया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष फूल सिंह चौधरी, डॉ0 विश्वनाथ सक्सेना, जुगेन्द्र कश्यप, अचल चौहान, प्रधान रामपाल साहू, बृजेश साहू, अजीत सोलंकी, दिनेश साहू, विशाल चौधरी, पंकज उपाध्याय आदि रहे।
Subscribe to my channel


