ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: बीजेपी युवा मोर्चा ने पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

दुर्ग/भिलाई।भारतीय जनता पार्टी, जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने, वार्ड-2, स्मृतिनगर के सामने सड़क पर तालाब नुमा गड्ढा निर्मित हो गया था। इस गड्ढे पर पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया गया। आए दिन क्षेत्र की जनता, आम नागरिको, स्कूली छात्र-छात्राओं को दुर्घटना का सामना करना पड़ता था, चोटिल होना पड़ता था! इन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा की कि नगर निगम प्रशासन कुंभकर्णी निंद में सोया हुआ है! निगम आयुक्त, महापौर जनता की तकलीफों को अनदेखा कर रहे हैं जनता की परेशानी से इन्हे कोई सरोकार नहीं है। जोन-1 नेहरूनगर के आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर 7. दिवस के भीतर समस्याओं के निराकरण करने का अल्टीमेटम दिया गया. अन्यथा भाजपा युवा मोर्चा उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष, भोजराज सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, जिला मंत्री विजय जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, मंडल स्नेह शुक्ला, सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, जयप्रकाश यादव, संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, जिला कोषाध्यक्ष मोनिश काले, प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, निखिल सोनी, कैम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रितुराज शर्मा, शिवराम, धर्मेंद्र पांडेय, प्रदीप पांडेय, रोहित तिवारी, अभिषेक, गोलू यादव, प्रमिला सिंह, सरोज सिंह, उर्मिला उपाध्याय, ज्योति राव, भारती, बेन जिला सोशल मीडिया प्रमुख जयंत शर्मा आदि रहे।

Related Articles

Back to top button