ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: विधुत उपकेंद्र पर वन महोत्सव अभियान के तहत रोपित किए पौधे

पौधारोपण कर पर्यावरण कः प्रति जागरूक किया

कासगंज/अमांपुर। वन महोत्सव के तहत नगर के 33/11 केवी उपकेन्द्र प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधीक्षक अभियन्ता सुरेश चन्द्र रावत के निदेशानुसार जेई सुबोध चौहान के नेतृत्व में सहकर्मियों ने विभिन्न प्रजाति के छायादार और अन्य प्रकार के पौधों का रोपण करते हुए पर्यावरण को बढ़ावा देने की बात कही। जेई सुबोध चौहान ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के लिए वृक्षों का काफी महत्व है। पर्यावरण को हरा भरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान जेई सुबोध चौहान, प्रधान विकास यादव, धर्मेंद्र, सत्येन्द्र यादव, दयानंद, मनोज, नौशाद, सर्बेश पाल, विनोद कुमार, आशू यादव, सुगड़पाल, नाजिम, प्रेमपाल, प्रभात कुमार, अवधेश, प्रेम प्रकाश, राहुल यादव, संजीव यादव, नेम सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button