जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधारोपण कर सुरक्षा का लिया संकल्प

कासगंज/अमांपुर। वन महोत्सव के उपलक्ष्य में पर्यावरण बचाने और धरा पर हरियाली लाने को हाथ बढ़ने लगे है तो संरक्षण को शपथ ली जा रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय थरा चीतरा पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। और सभी को पौधें को सहेजने की शपथ दिलाई गई। कमांडेंट होमगार्ड अजय कुमार संग प्राचार्य आर आर सिह के नेतृत्व में होमगार्डों व शिक्षकों ने पौधों का रोपण कर वृक्षों को बचाने का आह्वान किया। वही वक्षों के महत्व की जानकारी दी तो पर्यावरण को शुद्ध करने वाले पेड़ पौधों को लगाने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने, जल की बर्बादी रोकने प्रदूषण रोकने प्लास्टिक थैलियों का कम उपयोग करने तथा प्लास्टिक के सामान का रीयूज करने आदि पर चर्चा हुई। इस दौरान कमांडेंट होमगार्ड अजय कुमार, प्राचार्य आर आर सिंह, उदय प्रताप सिंह, सह कम्पनी कमांडर भीष्मपाल सिंह, प्लाटून कमांडर राजेश कुमार सिंह, मुनीश्वर प्रसाद, सूबेदार सिंह, अनिल कुमार, सोनपाल सिंह, गिरीश चंद्र, ममता देवी, महेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता अंग्रेजी धर्मेंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक अमिताभ दुबे, पीईटी चन्द्रपाल, प्रवक्ता जीव विज्ञान सुरेश चन्द्र, प्रवक्ता गणित उदयवीर सिंह, इसीपी जितेंद्र कुमार आदि रहे।
Subscribe to my channel


