ब्रेकिंग न्यूज़

किसानों की बर्बाद हुई फसलों की उचित मुआवजे की मांग,भाकियू स्वराज ने ज्ञापन सौपा

कासगंज/कासगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में लगातार अत्यधिक हुई बारिश की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं। किसानों की बर्बाद हुई फसलों के उचित मुआवजे की मांग को लेकर तहसील सदर कासगंज पहुंचकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान राष्ट्रीय समीक्षक मोरमुकुट भारद्वाज,राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी रामखिलाड़ी प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अनिल शास्त्री, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार दीक्षित, ओबीसी मोर्चा लोधी धर्मेंद्र फौजी, मंडल एडवाइजर कौशल किशोर कड़क,जिला अध्यक्ष एके लोधी, जिला अध्यक्ष युवा मोहित यादव, जिला प्रमुख महासचिव उपेंद्र उपाध्याय, शिव उपाध्याय नगर अध्यक्ष, मुनीश लोधी जिला उपाध्यक्ष छात्र मोर्चा समेत आदि रहे।

Related Articles

Back to top button