कासगंज:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की प्रदेश एवं जिले की सभी कार्यकारिणी भंग

कासगंज/न्यौली। आज मानपुर नगरिया स्थित कार्यालय पर पहुंचे। राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदोरिया एवं राष्ट्रीय मंत्री इंजीनियर भुवनेश प्रताप ने बैठक कर बताया के अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी मेन बॉडी प्रदेश कार्यकारिणी युवा एवं सभी जिलों की युवा एवं मैन बॉडी की कार्यकारिणी या बंद कर दी गई है। उन्होंने आगे बताया के तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कासगंज के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौर को पुनः जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि 30 जुलाई तक कासगंज जिले की सभी कार्यकारिणी मेन बॉडी युवा एवं वीरांगना प्रकोष्ठ सभी की सूची तैयार कर प्रदेश कार्यालय लखनऊ को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह गौर सहदेव अभय प्रताप ओमवीर सिंह नकुल प्रताप शिवम प्रताप अजय सिंह शिवप्रताप सहित अन्य सामाजिक आदि रहे।
Subscribe to my channel


