ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई:महाकाल के दरबार पर दया सिंह, बागेश्वर सरकार के आयोजन के लिए दिया आमंत्रण, भिलाई आएंगे महामंडलेश्वर हनुमंत कथा सुनने

22, 23, 24 सितंबर को प्रस्तावित है हनुमंत कथा का आयोजन

छत्तीसगढ़/भिलाई। आगामी सितंबर माह से भिलाई में हनुमंत कथा और दरबार लगेगा। यह दरबार बागेश्वर धाम वाले बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का लगेगा। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की ओर से यह आयोजन कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शहरवासियों के अलावा देशभर से लोग आने की संभावना है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, तीन दिवसीय 22, 23, 24 सितंबर को हनुमंत कथा को सुनने के लिए देशभर से लोग आएंगे। महाकाल की नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल का दर्शन किए हैं। आयोजन की सफलता के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा है। इसके अलावा आयोजन में शामिल होने के लिए महामंडलेश्वर से लेकर साधु-संतों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उन्होंने कथा सुनने के लिए भिलाई आने की हामी भर दी है। दया सिंह ने बताया कि, महाकाल उज्जैन महामंडलेश्वर रमन पंडा, कमल पंडा, उपेंद्र पंडा, श्रवण पंडा, किशन पंडा को आमंत्रण दिया है। महाशिवरात्रि में निकलने वाले भोले बाबा की बारात में भी आ चुके हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि वे हनुमंत कथा सुनने के लिए जरूर आएंगे।

Related Articles

Back to top button