ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: रूक-रूक हो रही बारिश से मक्का किसान परेशान

बारिश में भीगी मक्का को सड़कों पर सूखा रहे है।

कासगंज/अमांपुर। मौसम के बदलते मिजाज ने मक्का किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। दो दिन से रूक-रूक कर हो रही बारिश से किसान परेशान है। किसानों ने भुटटों से मक्का निकालने के बाद सड़क और उसके किनारे पर बारिश से भीगी मक्का सूखा रहे है। किसान बंदरों और जानवरों से बचाने के लिए धूप में रखवाली भी कर रहे है। ताकि मक्का की फसल का सही भाव मिल सके। लेकिन बार-बार मौसम में बदलाव के कारण रूक-रूक कर हो रही बारिश से उन्हें दिक्कत हो रही है। जिससे किसानों को मक्का सुखाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मक्का भिगने से दाने की गुणवत्ता पर काफी असर पर रहा है।

Related Articles

Back to top button