ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:पुरानी पेंशन बहाली को लेकर की बैठक

कासगंज/अमांपुर। आज गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अमांपुर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ शाखा अमांपुर के सभी पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक राजीव कुमार मित्तल द्वारा की गई। बैठक का संचालन अमांपुर के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक पचौरी द्वारा किया गया। बैठक में जिला सहसंयोजक अरविंद शर्मा द्वारा बताया गया कि पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विभिन्न चरणों में अपना ज्ञापन प्रेषित करने के साथ ही आंदोलन करेगा। बैठक में सभी 18 मांगो पर विस्तार से चर्चा की गई। ब्लॉक मंत्री अनिल कुमार द्वारा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सभी को बैठक में प्रदान की गई। इस दौरान सौरव मिश्र, पीयूष अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, हृदेश कुमार, जितेंद्र यादव,हर्षित यादव, चंद्रभान सिंह, शिवानी राजपूत, पूर्ति शर्मा, मनोरमा, शशांक उपाध्याय, पीतांबर सिंह, उमाशंकर सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button