कासगंज: बड़ी खबर…पीएमश्री” योजना में चयनित स्कूलों को अत्याधुनिक बनाया जाएगा
विकासखंड सोरों के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर पर अभिभावकों को जागरूक किया

कासगंज/न्यौली। जनपद में प्रत्येक विकासखंड से पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित किए गए विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधाओं से संतृप्त किए करने हेतु पी एम श्री के रूप में विद्यालय संचालित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के क्रम में चयनित विद्यालयों में जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए गए
जनभागीदारी कार्यक्रम विकासखंड सोरों के प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर पर अभिभावकों को जागरूक किया गया जनभागीदारी कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस के मध्य पीएम श्री विद्यालयों के महत्व उपयोगिता को प्रचार-प्रसार किए जाने एवं आम जनमानस के मध्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिला समन्वयक निर्माण संदीप द्वारा पी एम विद्यालयों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इन विद्यालयों में दी जाने वाली अत्याधुनिक सुविधा से लैस किया जाएगा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य योगेश कुमार कुशवाहा ने जन समुदाय के सहयोग हेतु अपील की गयी। पीएम श्री विद्यालय में दी जाने वाली सुविधाएं के बारे में प्रकाश डाला गया योजना में चयनित स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जमीनी हकीकत पर उतारने वाले क्रिया-कलापों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से स्मार्ट क्लास, साइंस व मैथ्स लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर व लैंग्वेज लैब, पोषण वाटिका, झूले, ओपेन जिम की स्थापना प्रमुख हैं। कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी। शिक्षकों को भी प्रशिक्षित कर आधुनिक शिक्षा देने के लिए तैयार किया जाएगा अन्तरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित होंगे यूपी के “पीएमश्री” स्कूल। स्कूलों में बच्चों के लिए ICT लैब, साइंस लैब, स्मार्ट क्लास मौजूद होंगे। बच्चों का स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा। लार्निंग बाई डूइंग से सीखेंगे छात्र। स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में डेवलप किया जाएगा।
शैक्षिक संगोष्ठी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज के नेतृत्व में सभी चयनित विद्यालयों में जनभागीदारी के कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं शैक्षिक संगोष्ठी के दौरान नीलम शर्मा , रेखा रानी, गायत्री देवी, नीरज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रतनलाल सोहन लाल सहित समस्त ग्रामीण जन अभिभावक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
हर विद्यालय को मिलेंगे 40 टैबलेट
पीएम श्री में चयनित इन 928 स्कूलों में अत्याधुनिक पठन- पाठन व्यवस्था पर फोकस होगा। योजना के तहत इन स्कूलों में 40-40 टैबलेट दिए जाएंगे, ताकि बच्चे आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर सकें और शिक्षक डिजिटल कंटेंट प्राप्त कर सकें। पोषण वाटिका भी बनेगी, जो बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस करेगी। बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि जब वे यहां से निकलें तो वे रोजगार के लिए पूरी तरह से तैयार हों।
Subscribe to my channel


