ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:कांवड यात्रा और मोहर्रम को लेकर अमांपुर में पुलिस ने किया पैदल मार्च

अमांपुर में पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च कर दिया सुरक्षा का भरोसा

कासगंज/अमांपुर । कांवड यात्रा और मोहर्रम को लेकर कस्बा में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को सीओ राजू निषाद के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था को बनाए रखने और आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की गई। पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, घंटाघर बारहद्रारी, गुड़मण्डी, शास्त्री नगर, कालेज रोड, सराफा बाजार, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर सम्पन्न हुआ। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, कस्बा इंचार्ज रविंद्र कुमार, एसआई ब्रहापाल सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई विशेस्वर सिंह, एसआई मनोज कुमार, अवधेश यादव, शैलेन्द्र सिंह, सुधीर यादव, शशांक दुबे, सतीश कुमार, अनुरूद्र यादव, हरीश कुमार, व्रिश कुमार, शुभम बलियान, प्रेमपाल सिंह, बिजेश कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button