उत्तर प्रदेश:एडीजीपी अंशुमान यादव व किरण यादव की बेटी ने बढाया जनपद का गौरव

उत्तर प्रदेश: एटा/कासगंज। जिले के गौरव तथा अनुभूति सेवा समिति के प्रेरणास्रोत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंशुमान यादव व समिति की संरक्षक किरण यादव की बेटी अपेक्षा यादव ने देश की प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा – 2023 में अपने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास कर सफलता का परचम लहरा कर अपने जनपद का गौरव बढाया है।अपेक्षा यादव का चयन भारत के सर्वोत्तम प्रबंधन संस्थान, आई आई एम में जूनियर रिसर्च फैलाॅशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। मेधावी बेटी ने इस उपलब्धि का श्रेय जनपद मे विख्यात रचनात्मक व उत्कृष्ट समाज सेवा करने वाले अपने
माता-पिता को दिया है क्योकि उन्ही से प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यो में शिक्षा व प्रोफेशनल ङिग्री मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एमएसडब्ल्यू व शोध कार्य कर अपना कॅरियर बनाया है। आप हमेशा मेधावी छात्रा रही है और दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है।
अपेक्षा यादव की सफलता पर अनुभूति प्रगति एवं परिवर्तन केन्द्र, सिढपुरा पर अनुभूति के पदाधिकारी, कार्यकर्तओ व क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
Subscribe to my channel


