भिलाई: फ़र्ज़ी सर्वे-एग्ज़िट पोल पार्टी अनुशासनहीनता -ब्रजेश बिचपुरिया

दुर्ग /भिलाई: भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई मीडिया विभाग के जिला प्रभारी जयप्रकाश यादव ने प्रेस में बयान जारी कर कहा कि आगामी चुनाव 2023 एव 2024 चुनाव को लेकर विभिन्न फर्जी एग्जिट पोल सर्वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाया जा रहे हैं।और व्हाट्सएप पर ग्रुप में वायरल हो रहा है।
जिसमें विभिन्न व्यक्तियों के नाम सर्वे में शामिल किए गए हैं! आगे जानकारी देते हुए श्री यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार का कोई भी सर्वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं चला रही है जो भी लोग भारतीय जनता पार्टी के नाम का उपयोग करते हुए सर्वे चला रहे हैं भाजपा मीडिया विभाग उसका खंडन करती है।भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने अधिकृत बयान जारी कर कहा कि इस प्रकार के सर्वे एग्जिट पोल में जिन लोगों के नाम आ रहे हैं उनकी अनुमति के बगैर ही उनके नामों को चलाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी का सोशल मीडिया सेल की पैनी नजर इन सब गतिविधियों पर है जो भी कार्यकर्ता इस प्रकार के कृत्य करता पाया जाएगा उस पर आगे अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उक्त प्रकार की गतिविधियां अनुशासनहीनता के दायरे में आती हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी का चयन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कभी भी नहीं करती है इस प्रकार की भ्रामक भ्रांतियां फैलाने वाले लोग पार्टी के विरोधी गतिविधियों में शामिल माने जायेंगे!
Subscribe to my channel


