ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर सुना मन की बात का प्रसारण

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मण्डल के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना। इसके लिए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने एक दिन पूर्व ही बैठक कर मण्डल के पदाधिकारियों को एक एक शक्तिकेन्द्र के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कराने की जिम्मेदारी बैठक करके दी। मण्डल के पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी वाले शक्तिकेन्द्र के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कराकर बूथ के कार्यकर्ताओं व अन्य लोगो के साथ प्रधानमन्त्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को दोपहर 11 बजे से किया जाता है। इस आधा घण्टे के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशवासियों को सम्बोधित करते हैं एवम आम जीवन से सम्बन्धित विषयों की चर्चा करके देशवासियों का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने बताया कि मन की बात के 103 वें संस्करण में बाढ़ नियन्त्रण, जल संरक्षण व वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सभी देश वासियों के मार्गदर्शन किया। मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि नगरिया मण्डल के सभी बूथों पर इस कार्यक्रम का प्रसारण सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष नाहर सिंह सोलंकी, अभयप्रताप सोलंकी, अनुज चौहान, अतुल सोलंकी, धीर सिंह राठौर,मण्डल मंत्री रामपाल साहू, विजय सोलंकी, ओमसिंह सागर, मण्डल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा,ठाकुर मनोज कुमार सहित सभी शक्तिकेन्द्र संयोजकों व बूथ अध्यक्षों सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button