सांसद राजू ने छात्र-छात्राओं व भाजपा कार्यकर्ताओं को कराया संसद भवन का भृमण
संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत कराया

कासगंज/न्यौली। एटा सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया) ने कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं व भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाकर उनको संसद भवन का भृमण कराकर उनको संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत कराया। जिससे छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं में अलग उत्साह दिखाई पड़ रहा था।
विदित हो कि विगत दिवस अमांपुर विधानसभा से करीब 200 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली संसद भवन पहुंचा वहाँ पहुंचकर सबने संसद भवन का अवलोकन किया व संसदीय कार्यप्रणाली को जाना। इस प्रतिनिधिमंडल में कॉलेजों के छात्र-छात्राएं ,शिक्षक व भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित थे। प्रतिनिधमंडल में नगरिया के शेरवानी कॉलेज से 5 छात्र व दो शिक्षक एवम आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ता मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान व क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के नेतृत्व में दिल्ली संसद भवन पहुंचे। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि सांसद राजू भैया ने सभी को अपने साथ संसद भवन का भृमण कराकर सभी को संसदीय कार्यवाही से अवगत कराया उसके पश्चात सभी के साथ संसद भवन की कैंटीन में सहभोज किया। उन्होंने बताया कि संसद भवन का भृमण कर अलग ही अनुभव हुआ। नगरिया मण्डल से प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से भोजराज प्रधान, अभयप्रताप सोलंकी, डॉ0मोहर सिंह, लक्ष्मी सोलंकी, शिवकुमार प्रधान, रामशंकर विरले, मनोज उपाध्याय, सचिन यादव , अभयकुमार सोलंकी सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।
Subscribe to my channel


