कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को स्थानांतरण पर दी विदाई
कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार को दी भावभीनी विदाई

कासगंज/अमांपुर। अमापुर के थाना कोतवाली में तैनात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार के स्थान्तरण पर विदाई समारोह हुआ। उमेश कुमार का कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मथुरा के लिए स्थान्तरण होने पर उन्हें फूलमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। उपनिरीक्षक विशेस्वर सिंह व सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और उन्हे नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर एसआई विशेस्वर सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक प्रकिया है और इससे सभी को रूबरू होना है। एसआई ब्रजकिशोर सिंह ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की। सभी पुलिस कर्मियों ने उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने कहा कि अमांपुर कोतवाली में उन्हें काम करते हुए काफी अच्छा लगा। यहां के लोगों व सहकर्मियों ने उनका भरपूर साथ दिया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर चेयरमैन चांद अली खान, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, एसआई ब्रहापाल सिंह, एसआई शांतिस्वरूप सिंह, एसआई मनोज कुमार, रामनरायन मित्तल, राजकुमार यादव, विजयप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, डाॅ शिवांशू अग्रवाल, पुष्पेंद्र वर्मा, अवधेश यादव, प्रेम पाल सिंह, शंशाक दुबे, शीलेन्द सिंह, सतीश कुमार, अनुरूद्र यादव, शुभम बलियान, विशु कुमार, हरीश कुमार, बृजेश कुमार, संजीव कुमार, राजवीर सिंह, कपिल, अरबाज खान, शाहरूख खान, पार्वती, सोनी त्यागी आदि रहे।
Subscribe to my channel


