ब्रेकिंग न्यूज़

शटडाउन से आधे कस्बे की सुबह से गुल रही बिजली, लोग हुए परेशान

कस्बे में पोल और लाइन शिफ्ट करने को शटडाउन लेने लोग गर्मी में रहे परेशान

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में उमस भरी भीषण गर्मी में सुबह 6 बजे से आधे कस्बे की बिजली कटौती किए जाने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। पोल, लाइन शिफ्ट करने को शटडाउन लिया जा रहा है। दिनभर आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने गर्मी में राहत के लिए शटडाउन का समय परिवर्तित किए जाने की मांग की है। कस्बा के पुराने थाने के पास, इन्द्रानगर, गुडमंडी में सुबह 6 बजे से नए विधुत पोल लगाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान सप्लाई को लेकर गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बिजली ठीक होने का इंतजार करने में लगे रहे। जो कि शाम 5 बजे तक भी विधुत आपूर्ति बहाल नही हो सकी। जिसकी वजह से कस्बा के सुभाष नगर, जवाहर नगर, नारायन नगरी, इन्द्रानगर, सराफा बाजार के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से लोग बैचेन दिखाई दिए और आपूर्ति के बारे में जानकारी लेते रहे। गर्मी के मौसम के कारण बिजली न होने से लोगों को पेयजल सकंट का समाना करना पड़ा। घरों और दुकानों में लगे इन्वर्टर भी डाउन हो गए।

Related Articles

Back to top button