ब्रेकिंग न्यूज़

प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे आई फ्लू के 160 मरीज

मौसम की मार कर रही बीमार, आई फ्लू से आंखे लाल

कासगंज /अमांपुर । अमांपुर कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौसम के मिजाज में हो रहे बदलाव के साथ ही रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। बारिश के चलते बार-बार बदल रहे मौसम की मार के चलते संक्रमण से लोग परेशान हो रहे है। आई फ्लू से लोगों की आंखे लाल हो रही है। तो बुखार से लोगों का शरीर तप रहा है। बड़ी संख्या में लोग आई फ्लू, बुखार, सर्दी- खांसी सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे है। चिकित्सक मरीजों को मौसम के हिसाब से ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। मौसम की मार के चलते अब लोगों की आंखे भी बीमार हो रही है। आई फ्लू का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को भी आई फ्लू के 160 मरीज इलाज कराने के लिए प्रथामिक चिकित्सालय पर पहुंचे। ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की लम्बी कतार लगी रही। सुबह 10 बजे से धीरे-धीरे मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। 2 बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही पर्चा बनवाने वालों की अच्छी खासी लाइन लग गई। इसी तरह ओपीडी, जांच लैब और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके साथ आये तीमारदारों की लाइन लगी रही। बारिश की वजह से बदलते मौसम का मिजाज और दिन में गर्मी और रात में सर्दी की वजह से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जिन्हे दवाओं के साथ-साथ बीमारियों से बचाव से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है। प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ संदीप राजपूत ने बताया कि मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा रहे है। इस समय वायरल भी फैल रहा है। जिसके असर के चलते भी आंखों में समस्या आ रही है। सबसे अधिक दिक्कतें बच्चों को हो रही है। फिजिशियन डाॅ गौरव तोमर ने बताया कि बच्चों में पांच से दस वर्ष तक की उम्र वाले बच्चों की संख्या अधिक रही। यह आई फ्लू, खासी, जुकाम, बुखार, दस्त, सर्दी, से पीड़ित थे।

Related Articles

Back to top button