आईपीएम तकनीकी कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ
किसान पाठशाला में दी खेती से जुड़ी जानकारी

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के विकास खंड कार्यालय परिसर में आईपीएम तकनीकी कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम की किसान पाठशाला का आयोजन सांसद प्रतिनिधि डाॅ केतसिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने और आधुनिक खेती के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से संबंधित व खेती से जुड़ी तमाम तकनीकी जानकारी दी गई। उन्हें खेत में खाद, बीज के उपयोग, बुबाई, पोषकता तकनीकी आदि के बारे में बताया गया। जिससे फसल में उत्पादन बढ़ सके। इसके साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में भी किसानों को जानकारी दी जा रही है। इस दौरान डाॅ केतसिंह वर्मा, सहायक विकास अधिकारी श्यामेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार, पीपीएस सुरेश पाल, पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील गुप्ता, फार्मासिस्ट शेरसिंह, टीएसी महेंद्र पाल, टीएसी रामखिलाड़ी, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष मीना चौहान, रामपाल राघव, विनोद यादव, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान विकास यादव, प्रधान रूपकिशोर वर्मा आदि रहे।
Subscribe to my channel


