फॉगिंग नहीं होने से बढ़ गया मच्छरों का प्रकोप
गर्मी के साथ बढ़ने लगा मच्छरों का प्रकोप, दवा छिड़काव की मांग

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में बारिश के मौसम के साथ ही मच्छर भी पनपने लगे हैं। मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों की परेशनियां भी बढ़ी है। मच्छरों के प्रकोप के कारण लोग रात को बिना मच्छर दानी के नही सो पा रहे है। गर्मियां शुरु होने के बाद भी नगर में फॉगिंग और केमिकल छिड़काव कार्य न होने से प्रत्येक गली मोहल्लें में मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। इसके कारण मच्छर जनित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोग कीटनाशक दवाओं पर प्रति महीनें सैकड़ों रुपये खर्च कर मच्छरों को निजात पाने की कोशिश कर रहे है लेकिन नाले नालियों और गंदगी में पनप रहे मच्छर कम होने का नाम नहीं ले रहे है। गली मोहल्लों में पनपने वाले मच्छर रात तो दूर दिन में लोगों की चैन सुकून छीन रहे है, जिससे लोगों को मच्छर जनित बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। नगर पंचायत ने मच्छरों की रोकथाम को लेकर अब तक नगर में फॉगिंग और केमिकल छिड़काव भी शुरु नहीं कराया है। जिससे मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों के द्वारा नगर पंचायत प्रशासन से मच्छर रोधी दवा के छिड़काव और फॉगिंग की मांग की है। मांग करने वालों में प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, राकेश पाराशर, दरवेश फौजी, कमल गुप्ता, धीरज गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजय अग्रवाल, आकाश गुप्ता, हिदेश सोलंकी, कमल सक्सैना, डिम्पल गुप्ता, गजेंद्र शाक्य, मुनेंद्र वर्मा, आकाश ठाकुर, मदन अग्रवाल, पवन गुप्ता आदि रहे
Subscribe to my channel


