बूढ़ादेव के जयकारे से भक्तिमय हुआ भिलाई, आदिवासी समाज ने निकाली मौन रैली
आदिवासी दिवस पर सर्व आदिवासी समाज ने मणिपुर घटना पर किया विरोध

दुर्ग/भिलाई। विश्व आदिवासी दिवस पर आज आदिवासी समाज ने भव्य रैली का आयोजन किया। इस दौरान रैली में हजारों की संख्या में शहर वासी शामिल हुए। जहां छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा और आदिवासी संस्कृति, सभ्यता, परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का लोगों ने खूब आंनद लिया। साथ ही मणिपुर में हुई घटना पर विरोध भी देखने को मिला। आदिवासी समाज के सैकड़ों लोगों ने विरोध मे मौन रैली निकाली।सेक्टर 5 में विधायक देवेंद्र यादव ने रैली का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में भगवान बूढ़ा देव की विधि विधान के साथ के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने भगवान बूढ़ा देव से आदिवासी समाज के हित और विकास केसाथ ही सभी के जीवन में खुशहाली की प्रार्थना की। पूजा अर्चना के बाद विधायक देवेंद्र यादव समाज के लोगों के साथ रैली में शामिल हुए और मौन रैली का समर्थन किया और मणिपुर में हुई घटना का विरोध किया।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पूरे आदिवासी समाज की ओर से दिल से आभार जताया। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि आदिवासियों के हित और विकास के लिए उनके समग्र विकास के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो प्रयास किया है वह बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक है। आदिवासी दिवस पर पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने के लिए आदिवासी समाज की ओर से विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम का आभार जताया।
Subscribe to my channel


