कासगंज: सेन्ट वी0एन0 पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
विद्यालय परिसर के आस-पास की सफाई

कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरिया स्थित न्योली, सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय गेट के सामने व आसपास की घास एवम झाड़ियों को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय डायरेक्टर मनोज चौहान ने कहा कि निरोगी रहने के लिए स्वच्छता हम सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमको अपने शरीर की स्वच्छता के साथ साथ आस-पास के वातावरण का भी स्वच्छ होना जरूरी है। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक राजीव बरबारिया, विकास शर्मा, विशाल सोलंकी आदि ने भी छात्र-छात्राओं को स्वच्छ वातावरण की उपयोगिता के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से बांके बिहारी, तरुण शर्मा, सनी मौर्य, किशनलाल गुप्ता, निहाल गुप्ता,आदर्श शर्मा, गोपाल तोमर, अंशुमान राघव, अतुल यादव, शिवम मौर्य, अवधेश राजपूत , वैभव भारद्वाज , विकास मौर्य, मनोज कुमार, आरती चौहान, वंशिका राघव, लवली सोलंकी, ममता कश्यप, अर्शी खान, शेजल चौहान सहित अनेक छात्र-छात्राएं आदि रहे।
Subscribe to my channel


