ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:मक्खन लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा अभद्रता करने पर विधार्थी परिषद ने दिया धरना

मक्खन लाल इंटर कॉलेज पर एबीवीपी के पदाधिकारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के मक्खन लाल इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के पदाधिकारियों के साथ की गई अभद्रता के आरोप में कार्यकताओं ने गुरुवार को मक्खन लाल इंटर कॉलेज के गेट पर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। और प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा को निलंबित करने की मांग कर जमकर हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी विशेस्वर सिंह मय पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता नहीं मानें तो सीओ सहावर राजू निषाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया पर कार्यकर्ता नहीं मानें। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री तेजेन्द्र लोधी ने बताया कि वह एबीवीपी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को कस्बा के मक्खन लाल इंटर कॉलेज में गए हुए थे। इस दौरान प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा व उनके सभी शिक्षकों ने उनके साथ अभद्रता की। वहीं प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने बताया कि एबीवीपी के कार्यकर्ता गुरुवार को उनके कार्यालय पर सदस्यता अभियान को पहुंचे। जहां उन्हें विधालय में शिक्षण कार्य होने के चलते कुछ देर बैठने के लिए कहां गया। इसी बात को लेकर वह आग बबूला हो गए और अभद्रता की गई। सीओ सहावर ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिला विस्तारक आंशिक शंखधार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवम यादव, अंकित पाठक, सह जिला संयोजक यश मिश्रा, नगर सह मंत्री हर्षित सोलंकी, लव शंखवार, अनंत यदुवंशी, हिमांशु लोधी, प्रशांत आर्य, अनुभव सोलंकी, अतुल सोलंकी, श्याम सोलंकी, राहुल आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button