कासगंज: श्री भागीरथी इण्टर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

कासगंज/सोरों। श्री भागीरथी इंटर कॉलेज में बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोरों रामेश्वर दयाल महेरे ने बच्चो को गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की। सोरों चिकित्सा अधिकारी डॉ० मदन मोहन ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर सभी आंगनवाड़ी सेंटर, राजकीय विद्यालय अन्य सभी बच्चों को एलबैंडाज़ोल की टैबलेट्स खिलाई जा रही हैं। एलबैंडाज़ोल की टैबलेट्स पेट के कीड़ों को समाप्त कर देती है। ऐसे में शरीर निरोग रहता है और बच्चों में खून की कमी भी नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह दवाई 6 से 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त प्रदान की जा रही है। प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय कृमि संक्रमण का प्रभाव कई बार बहुत वर्षों बाद होता है। दवा से पेट की कीड़े मरते हैं और कुपोषित दूर होता है। इस दौरान डॉ० प्रभाकर , नगर अध्यक्ष भाजपा सजंय दुबे, सोरों के समाजसेवी रामदर्शन महेरे, उमाशंकर मिश्रा, सुधीर कुमार शर्मा, मयंक वर्मा कंचन शर्मा पूजा अनुपम अमित दीक्षित अमित कुमार रीमा कोमल प्राची शिवम मिश्रा,रजत,संजय,अजय,आदि रहेः
Subscribe to my channel


