तिरंगा यात्रा में भिलाई वासियों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

भिलाई।आजादी के 76 वे वर्षगांठ पर आज भिलाई नगर क्षेत्र में 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा के पहले दिन क्षेत्र के युवा विधायक देवेंद्र यादव ने ‘भिलाई रंगे आज़ादी के रंग’ नारे के साथ आज़ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। हाथों में तिरंगा लिए और देश भक्ति गीत के साथ जनता के साथ विधायक देवेंद्र भिलाई नगर की सड़कों पर उतरे। इस यात्रा के पहले दिन लोगों ने बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया और देश के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। उन्होंने सिविक सेंटर रथ पार्क से ध्वजारोहण किया। सेक्टर 8 के वसुधा महिला स्व सहायता के सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया गया।
शिव महिला मानस समिति, व्यवसायिक संघ, वीर हनुमान महिला समूह, सिख समाज, तेलुगु नाई समाज , तेलुगु रजक समाज, साहू समाज, महाराष्ट्र मंडल , क्रिश्चन समाज ने भी अलग अलग क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया।
सेक्टर 1 शहीद अमित उद्यान में आज़ रात्रि विश्राम करेंगे,,कल फ़िर विधायक देवेंद्र यादव नई ऊर्जा के साथ हाथो में तिरंगा लिए भिलाई में अपनी इस यात्रा के दूसरे पड़ाव पर आगे बढ़ेंगे ।
Subscribe to my channel


