ब्रेकिंग न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर रौशन होगें शासकीय भवन

भिलाई नगर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर के मुख्य चौक चौराहो का साफ-सफाई कर देश भक्ति गीत का प्रसारण महत्वपूर्ण स्मारको की सफ़ाई व महापुरूषो की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर राष्ट्रीय पर्व हर्ष उल्लास से मनाने आयुक्त रोहित व्यास ने अधिकारियों में जिम्मेदारी तय की है। स्वतंत्रता दिवस का 76वां वर्षगांठ नगर में उत्साह पूर्वक मनाने तथा लोगो के मन में राष्ट्र के प्रति देशभक्ति का भाव बढ़ाने शहर के सभी संस्थानों एवं कार्यालय में जहाॅ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा वहाॅ एवं चौक चौराहों में राष्ट्र भक्ति गीत का प्रसारण किया जायेगा। निगम के मुख्य कार्यालय सुपेला सहित सभी जोन कार्यालय भवनों को रंगबिरंगी रोशनी से रौशन किया जावेगा। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास ने नगर वासियों से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हर्ष उल्लास से मनाते हुए वीर शहीदों को पुण्य स्मरण करने की अपील की है।

Deepak

Related Articles

Back to top button