ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: भाजपा ने किया लाभार्थियों का सम्मान

भिलाई। भिलाई (दीपक कुमार)भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त व्यक्तियों का सम्मान का कार्यक्रम प्रत्येक वार्ड में किया जा रहा है। जिसमें वार्ड क्रमांक 30 प्रगति नगर के संकटहरण शिव मंदिर में लाभार्थी सम्मेलन व सम्मान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा ”भाजपा सरकार वह चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सरकार उनके द्वारा आरंभ की गई योजनाओं का लाभ जनता को लगातार मिल रहा है भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को हुआ है।”मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा ” भाजपा की सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से सदैव जनता के हित में कार्य करती रही है आज यदि प्रदेश में सरकार नहीं भी है फिर भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ आज भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है।”कार्यक्रम में जिन लाभार्थियों का सम्मान किया गया अकाली देवी ,संजू देवी , रीमा देवी ,निर्मल देवी ,हेमिन देवी ,पेयारी देवी,शाकुंतल,शुजात, पवन सिंह वीरेंद्र यादव गजानन तिवारी उदय पासवान है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पार्षद संजय सिंह, भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता शाह मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख जयंत शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कनौजिया व बी संतोष, कार्यालय मंत्री प्रेम शंकर सिदार, सतपाल पासवान व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button