ब्रेकिंग न्यूज़

मच्छरों के खात्मे को अमांपुर नगर पंचायत ने कराई फॉगिग

कासगंज/अमांपुर। बारिश के कारण कस्बा में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे मच्छर जनित बीमारियां लोगों को घेरने लगी है। शनिवार की शाम को मच्छरों के खात्मे को नगर पंचायत की टीम ने कस्बा में फॉगिग कराई है। नगर में फैले मक्खी मच्छर के प्रकोप को देखते हुए चैयरमैन चांद अली खान व ईओ प्रमोद कुमार बैंस के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत नगर के बाजारों, गली मोहल्लों में फॉगिग कराई गई। उन्होंने नगर वासियों से भी अपने आसपास सफाई किए जाने के साथ नगर को भी साफ सुथरा रखने में नगर पंचायत कर्मियों का सहयोग किए जाने की अपील की है। इस दौरान लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक चरन सिंह यादव, सफाई नायक दिनेश कुमार, दीपक कुमार, हिमाचल, सुनील कुमार, अनिल कुमार, विकास कुमार आदि रहे।ए

Related Articles

Back to top button