ब्रेकिंग न्यूज़

नारीशक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

भिलाई। नारीशक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम विश्वकर्मा भवन खुर्शीपार में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के अनुशंसा में एवं भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी सुश्री सरिता मिश्रा के मार्गदर्शन में और मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बघेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । मुख्य वक्ता श्रीमती ममता साहू ने विस्तार रूप से महिला आरक्षण के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे की गरिमामय उपस्थित रही । इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा के प्रदेश,जिला एवं मंडल के सभी पदाधिकारीगण एवं देवतुल्य कार्यकर्ताएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button