ब्रेकिंग न्यूज़

बच्चों की बुनियाद मजबूत होना बहुत जरूरी- रजनीकांत

बच्चों के विकास में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण-सीडीओ

उत्तर प्रदेश/कासगंज। शहर के एक होटल में निपुण भारत के साथ शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व शिक्षकों के द्वारा मंथन किया गया है। मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि बच्चे की बुनियाद मजबूत होना चाहिए। तीन से नौ वर्ष तक के बच्चों पर शिक्षकों को विशेष ध्यान देना होगा। रविवार को सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन के द्वारा बुनियादी शिक्षा एक विमर्श विषय पर आयोजित कार्यशाला में एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि निपुण भारत में 17 बिंदुओं को शामिल किया गया है। शिक्षक की भूमिका विद्यार्थी के प्रति कैसी होनी चाहिए यह भी महत्वपूर्ण है। सीडीओ सचिन ने कहा कि निपुण भारत में परिषदीय विद्यालयों में बेहतर कार्य हुए हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी शामिल रहनी चाहिए। बीएएस राजीव कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निपुण भारत में कासगंज प्रदेश में पांचवे स्थान पर है। दिसंबर माह तक 985 स्कूल निपुण शिक्षा की श्रेणी में आ जाएंगे। विद्यालयों का कायाकल्प भी किया गया है। कासगंज के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं। अमांपुर के विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी के विकास में शिक्षक के साथ अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। परिषदीय विद्यालयों में सरकार बच्चों को बेहतर सुविधाएं दे रही है। इस मौके पर शिक्षा में निपुण भारत व नवाचार के लिए काम करने वालीं शिक्षिका नीतू यादव, प्रवीणा दीक्षित, गरिमा, गौरव शर्मा, आनंद मोहन गुप्ता, भारती माहेश्वरी समेत शिक्षकों को विशेष पुरुस्कार एवं प्रतिभाशाली बच्चों में कविता, राखी, निशी सिंह आदित्या कुमारी, काजल, दीप्ती शाक्य, निकेता एवं एनआर पब्लिक स्कूल की वेदशिका सिंह, अनुष्का साहू, डिंपल चाहर, तान्या उपाध्याय, अनुष्ठा त्रिपाठी को अवार्ड से सम्मानित किया गया। सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन की पदाधिकारी रुमिका एवं ज्योत्सना, स्पर्श ने अथितियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर शहर के अनुपम शर्मा, राजीव शर्मा, कौशल सिंघल, एनके सिंह, शिवाशु दुबे, विवेक राजपूत, आशीष गुप्ता, कुलदीप शर्मा, अनामिका वशिष्ठ, स्वेता सिंह, दीपिका दीक्षित, रिचा यादव, सना सेफी, ज्योति पंढीर, दीपक पाराशर, चाहत खान, अंकुर गौर, राजीव तिवारी, जवाहर सिंह के साथ शिक्षक, छात्र व अभिभावक भी मौजूद थे।

Deepak

Related Articles

Back to top button