मक्खन लाल इंटर कालेज में अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं शुरू
2125 परीक्षार्थियों ने दी अर्द्ध वार्षिक परीक्षा

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के मक्खन लाल इंटर कालेज में कक्षा 6 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों की लिखित अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं शुरु हो गईं। जो 21 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली की परीक्षा का समय 9 बजे से 12 बजे। एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से 3 बजे तक रखा गया है। प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने बताया कि सभी विषयों की परीक्षा का पूर्णाक 100-100 अंक है। सुबह की पाली में हिन्दी व अग्रेजी एवं दोपहर की पाली में अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत 1136 परीक्षार्थियों में से 1119 परीक्षार्थी उनुपस्थित रहें। जबकि 17 परीक्षार्थी उनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा में पंजीकृत 989 परीक्षार्थियों में से 969 परीक्षार्थी उनुपस्थित रहे। जबकि 20 परीक्षार्थी उनुपस्थित रहें। परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराई गई। प्रधानाचार्य डाॅ रामजीलाल वर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं कराई जा रही है। इस दौरान डाॅ रामजीलाल वर्मा, रविन्द्र पाल सिंह, हरिकिशोर मिश्रा, हरीश कुमार, वीरेंद्र कुमार भारती, अनिल माहेश्वरी, कुमकुम गर्ग, आलोक सिंह, जनार्दन तोमर, विजय बहादुर यादव, शिवप्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, धर्म सिंह, नीरज सिंह, लालचंद उमर,बैसकेदार सिंह, रणविजय वर्मा, शैलेश कुमार यादव, बृजेश कुमार गंगवार, अल्पना, सुधीर शर्मा, रिकू अग्रवाल, बृजेश राठौर, अनिल मौर्य, देवेन्द्र वर्मा, जयप्रकाश, अनुज कुमार, नित्यानंद सक्सेना, विष्णुकांत वशिष्ठ, अजीत कुमार, अमीर सिंह, पवन प्रताप सिंह, मुस्तफा अहमद, राम सिंह, सतीश कुमार आदि रहें।
Subscribe to my channel


