ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च कर दिया लोगों को सुरक्षा का संदेश

अमांपुर में पुलिस सतर्क, किया पैदल मार्च

कासगंज/अमांपुर । शारदीय नवरात्रि, महानवमी, रामलीला महोत्सव, दशहरा को लेकर कस्बा में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के दिशा निर्देश पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यतीन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ कस्बा में पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिस ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पैदल मार्च अमांपुर कोतवाली से प्रारंभ होकर सहावर रोड, ददवारा, बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुड़मण्डी, एटा रोड, तिराहा आदि बाजारों में होते हुए कोतवाली परिसर पर जाकर संम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button