ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में 15 विधुत बकाएदारों के काटे कनेक्शन

जेई सुबोध चौहान के नेतृत्व में चलाया अभियान

कासगंज/अमांपुर। कस्बे में विधुत बकाएदारों के विरूद्ध विधुत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। 15 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे। अधीक्षण अभियंता कासगंज सुरेश चंद्र रावत के दिशा-निर्देश पर एसडीओ निर्मल वर्मा संग जेई सुबोध चौहान ने बिजली विभाग की टीम के साथ नगर में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 15 बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। बिल भुगतान करने वाले कनेक्शन धारकों को मौके पर ही रसीद उपलब्ध कराई गई। इस दौरान टीम ने 60 हजार रूपये की वसूली की। जेई सुबोध चौहान के नेतृत्व में कस्बा के ददवारा, सहावर रोड, एटा रोड, कालेज रोड, राजीव नगर में राजस्व वसूली व डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। जिन उपभोक्ता पर बिजली बिल काफी समय से बकाया है। उनको जमा न कर पाने की स्थिति में उनके बिजली कनेक्शन को पोल से केबल काटकर डिस्कनेक्ट कर दिया गया। बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को तत्काल रसीद दी गई। जेई सुबोध चौहान ने लोगों से समय पर बिल अदा करने की अपील की। इस अवसर पर एसडीओ निर्मल वर्मा, जेई सुबोध चौहान, विनोद वर्मा, आशू यादव, सर्वेश कुमार, नाजिम, प्रेमपाल आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button