श्रीगणेश पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ श्रीरामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ

कासगंज/सिढ़पुरा। सिढ़पुरा का प्रसिद्ध श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ श्रीगणेश पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। हवन पूजा के बाद प्रभु श्री गणेश की झांकी बैंड बाजे की धुन पर पूरे कस्वे में भ्रमण किया। मार्ग में लोगों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तदुपरांत श्रीरामलीला महोत्सव की झंडी पार्वती राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के विशाल प्रांगण में स्थापित की गई।
प्रथम दिवस की लीला में नारद मोह रावण, कुम्भकर्ण, विभीषण जन्म व अत्याचार की लीला का मंचन श्रीरामलीला नाट्य कला मंडलीय अवागढ़ द्वारा किया जाएगा।
कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि प्रभु श्रीराम की लीला को देखने के लिए अधिक से अधिक लोग परिवार सहित प्रांगण में प्रतिदिन पहुंचे।
हवन में आहुतियां देने वालों में कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल मिश्रा गुट शम्मीकपूर गुप्ता, नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल कंछल गुप्त विशाल बाबू गुप्ता, शीलेन्द्र गुप्ता, विजय बाबू गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, शरद गुप्ता, दीपक दुबे, सुमित वर्मा, मूलचन्द, पपलेश राठौर, अजीत चौहान, अवनीश गुप्ता, संतोष वर्मा, अमित गुप्ता, शिवम गुप्ता, रोविन वर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, राहुल भारद्वाज, चिराग गुप्ता, शिवम वर्मा, संजय गुप्ता, दिनेश, मनोज, गोविन्द, ओपी वर्मा, सोनू गुप्ता, लल्लू यादव, नन्नू श्रीवास्तव, चंदन दुबे आदि रहे।
Subscribe to my channel


