प्रगति दुर्गोत्सव समिति द्वारा नवरात्रि की पंचमी पर खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

भिलाई। भिलाई शहर के केम्प 1 प्रगति नगर स्थित बीएसपी क्वार्टर लाईन में प्रगति दुर्गोत्सव समिति द्वारा नवरात्रि के पंचमी के अवसर पर महाआरती के साथ कन्याओं व महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाआरती में लगभग 101 महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भा.ज.यु.मो. के जिला प्रचार प्रसार मंत्री राहुल झा ने कहा महाआरती के साथ माताओं व बहनों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन का उद्देश्य उनकी प्रतिभा व उनके अंदर के छिपे हुए खिलाड़ी को बाहर निकालना है। खेलों में महिलाओं की भागीदारी से महिलाओं और उनकी क्षमताओं के प्रति समाजिक दृष्टिकोण बदल सकता है। प्रतियोगिताओं का आरंभ पंचमी के दिन कुर्सी दौड़ व रंगोली प्रतियोगिता से हुआ। जहां रंगोली प्रतियोगिता में पहले चरण समाप्त हुआ तो वहीं कुर्सी दौड़ में बालिका युवती व महिला वर्ग में प्रथम व द्वितीय पुरस्कार बांटे गए। बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार चांदनी झा व द्वितीय पुरस्कार आकृति, युवती वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुहानी सिंह व द्वितीय पुरस्कार निधि मिश्रा, महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार पिंदर कौर व द्वितीय पुरस्कार गुरमीत कौर को मिला। इस मौके पर समिति के सदस्य चमकौर सिंह, हरदीप सिंह, राजत झा, सौरभ सिंह, रंजन झा, कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, रोहित सिंह, रोहित मिश्रा, चंदन झा, ऋषि मिश्रा, मोहित तिवारी आदि रहे।
Subscribe to my channel


