श्री शिव शंकर सेवा मंच के तत्वाधान मे आयोजक समिति द्वारा सुवा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

भिलाई। श्री शिव शंकर सेवा मंच के तत्वाधान मे सुवा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूल एवं जामुल नगर के वार्ड के टीमों नें बढ़ चढ़ कर भाग लिया। साथ ही समिति के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप लोक नृत्य सुवा प्रतियोगिता आयोजित की गई।
लोक नृत्य होने के बाद भी आज सुवा नृत्य लुप्त होते स्थिति मे है जिसे फिर से बढ़ावा देने के लिए समिति ने यह निर्णय लिया था जामुल के सभी स्कूलों के बच्चो औऱ प्रतियोगिता मे अन्य क्षेत्र के बच्चो नें बढ़ चढ़ कर भाग लिया औऱ अपनी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रम निकेतन acc जामुल स्कूल के बच्चो नें प्रथम पुरुष्कार प्राप्त किया। साथ ही अन्य सभी टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रोत्साहन राशी प्रदान कर आयोजन समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम पुरुष्कार की घोषणा 5 वरिष्ठ नगर वाशियों की टीम के द्वारा सुवा नृत्य के दौरान उनकी प्रस्तुति अनुरूप निर्णय लिया। साथ ही पुरुष्कार वितरण एवं अतिथिगण के हाथो से पुरुस्कार वितरण किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे नगर पालिका उपाध्यक्ष सुनीता चेंनेवार वार्ड 4 पार्षद एवं पूर्व नपा अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर वार्ड 17 की पार्षद दुर्गा बाई वैष्णव एवं अविनाश चंद्राकर युवराज वैष्णव घनश्याम साहू ऋषभ घोष अजय जोशी अजय वर्मा उपष्ठित रहे सभी के द्वारा पुरुष्कार की राशी से सम्मानित किया गया सयोंजक युवराज वैष्णव नें इस कार्यक्रम के तैयारी औऱ सफलता का श्रेय सभी बच्चो एवं उसके पालको टीचरों को दिया साथ ही इस आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दिया औऱ छत्तीशगढ़ की परम्परा को बढ़ावा देने ऐसे आयोजन को जरुरी बताते हुवे इसे बढ़ावा देने पर जोर दिया जिसके लिये यह आयोजन किया गया था जो सफल रहा यह आयोजन अन्य समितियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा इस लिए इसे व्यस्थित रूप से संचालित किया गया जिसके लिए सभी समिति के सदस्य बधाई के पात्र है आयोजक अविनाश चंद्राकर नें नवरात्रि की सभी को बधाई दी।छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप सुवा नृत्य को बढ़ावा देने डाण्डिया गरबा काम्पिटिशन के बीच सुवा प्रतियोगिता सारे स्कूली बच्चो एवं अन्य प्रतिभागियो के द्वारा प्रस्तुती दिया गया औऱ सभी नें आयोजन को सफल बनाया जिसके लिए सभी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया साथ ही भविष्य मे इस तरह के आयोजन करने औऱ भी बड़े स्तर पर आयोजन करने की बात कर सुवा को बढ़ावा देने की बात पर जोर दिया। इस अवसर पर युवराज वैष्णव अविनाश चन्द्राकर ऋषभ घोष घनश्याम साहू भीमशेन साहू अजय जोशी नवनीत चंद्राकर मनोहर गायकवाढ पारस निर्मलकर अंकित शर्मा खिल्लू साहू राजकुमार वैष्णव धंनजय दुबे नरेश यादव सनत ठाकुर तामेश्वर निषाद जग्गू साहू विक्की सायरा अक्षय सींग आशा गंधरव अमृत ठाकुर दुर्गा साहू गोपेश साहू वेनिका निषाद चिंकी पाटिल राकेश गायकवाड़ वाशु यादव सिमरन ठाकुर आदि रहे।
Subscribe to my channel


