ब्रेकिंग न्यूज़
बाल भारती सामान्य ज्ञान में विजयी प्रतिभागी सम्मानित
शिक्षा के प्रति बच्चों को किया जागरूक

कासगंज/अमांपुर । कस्बे के शास्त्री नगर में नेचर इज नेक्स्ट फ्यूजर के द्वारा आयोजित बाल भारतीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सर्वाधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। बाल भारती सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभय गुप्ता, द्वितीय स्थान दीप गुप्ता, तृतीय स्थान अंशुल सोलंकी ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान हर्ष गुप्ता, नितिन बाबू, गौरव चौहान आदि मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


