2024 में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता प्राण-पण से जुटें: वशिष्ठ
भाजपा नगरिया मण्डल की वोटर चेतना अभियान कार्यशाला सम्पन्न

कासगंज/न्यौली।भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की वोटर चेतना अभियान कार्यशाला मिर्जापुर नगरिया स्थित सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मंत्री कृष्णकान्त वशिष्ठ ने भारत माता व महापुरुषों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कृष्णकान्त वशिष्ठ ने कहा कि वर्तमान समय सभी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष सक्रिय रहने का है उन्होंने कहा कि 2024 में केन्द्र में पुनः प्रचण्ड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाएं। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने मण्डल के में 5 हजार नए वोट बढ़वाने का आह्वान सभी बूथ अध्यक्षो से किया। वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रहमानंद सोलंकी ने बूथों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला का संचालन मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप ने किया। इस दौरान कार्यशाला में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अभयप्रताप सोलंकी, धीर सिंह राठौर, अनुज चौहान, जयकुमार वर्मा, मण्डल मंत्री विजय सोलंकी प्रधान,ओमसिंह सागर, सूर्यकांत भारद्वाज, शक्तिकेन्द्र संयोजक संजय बघेल, रामबहादुर, अंकित मिश्रा, प्रमोद राजपूत, सत्यपाल सिंह, बूथ अध्यक्ष रवेन्द्र सिंह, मनोज मौर्य, मनोज राघव, मुकेश सोलंकी, महावीर बघेल आईटी संयोजक वीरेश कुमार, अभयप्रताप चौहान, रामू सोलंकी, मोहित गुप्ता, ऋषभ सोलंकी, श्यामू, आदि रहे।
Subscribe to my channel


