ब्रेकिंग न्यूज़

समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी समस्याएं

कासगंज/पटियाली तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम कासगंज डॉ वैभव शर्मा ने की। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों द्वारा कुल 75 शिकायती पत्रों की आमद हुई। इस दौरान पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी दौरान एडीएम ने अधिनस्थों को निर्देशित करते हुए कहा कि फरियादियों की समस्यायों का समय से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जमीनी प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाएं जिससे किसानों में विवाद की स्थिति पैदा न हो। इस दौरान उपजिलाधिकारी पटियाली कुलदीप सिंह, तहसीलदार निधि पांडे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण रहे।

Related Articles

Back to top button