ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर देवी मंदिर पर माता महागौरी की पूजा को उमड़े भक्त

माता महागौरी की आराधना को देवी मंदिर में उमड़े भक्त, मांगी मनौतियां

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के देवी मंदिर पर नवरात्रि पर्व को लेकर भक्त मां की आराधना में डूबे हुए है। रविवार को शारदीय नवरात्र के आठवें दिन माता के आठवें स्वरूप महागौरी की उपसना और पूजा की गई। सुबह से ही कस्बा के देवी मंदिर, ग्राम देवी माता, शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने पूजा अर्चना की। माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। शांति स्वरूपा कल्याणकारी महागौरी की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ की गई। देवी मंदिर पर उमड़े भक्तों महागौरी को पुष्प, अक्षत, चुनरी व नारियल आदि चढ़ाकर मां से अखंड सौभाग्यवती का वरदान मांगा। अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं ने हवन-यज्ञ के साथ साथ अपने बच्चों के मुडंन व जनेऊ संस्कार भी कराए। इसके बाद आरती व दुर्गा चालीसा के पाठ के साथ ही अज्ञारी पूजन कर मां महागौरी से जीवन की बाधाएं दूर करने का आशीर्वाद मांगा। देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा घरों में कन्या पूजन के साथ के मां की आराधना की गई।

Related Articles

Back to top button