ब्रेकिंग न्यूज़

अमांपुर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं और महिलाओं जागरूक किया

एंटी रोमियो टीम ने अमांपुर में सतर्क कीं महिलाएं और युवतियां।

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला आरक्षिओं ने कस्बा में छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया। महिला हेड कांस्टेबल रश्मि तोमर, महिला कस्टेबल नेहा ने कस्बा के मुख्य चौराहा, बारहद्रारी, सराफा बाजार, गुड़मंडी, कालेज रोड, कोतवाली परिसर आदि जगहों पर छात्राओं, महिलाओं एवं युवतियों को जागरूक किया, उन्हें समझाया कि यदि कोई शरारती तत्व किसी प्रकार के कमेंट करता है, या गंदी भाषा का प्रयोग करता है तो टोल फ्री नंबर 1090, 112 पर कॉल पुलिस को सूचना दें, नाम गुप्त रखा जायेगा। कोई भी समस्या है तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। वही साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यतीन्द्र प्रताप सिंह, कस्बा ईचार्ज विकास शर्मा, एसआई शांतिस्वरूप, अवधेश यादव, अनुरूद्र यादव, सतीश कुमार, शंशाक दुबे, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button