ब्रेकिंग न्यूज़

मानपुर नगरिया रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरिया स्थित शेरवानी इंटर कॉलेज में आज सरदार पटेल की जयंती पर रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया । कालेज के प्रधानाचार्य माजिद खान ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की । उसके पश्चात सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं छात्र / छात्राओं को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गयी । इस मौके पर उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, डा रामबरन सिंह, देवकरन मौर्य, श्रवण कुमार कुशवाहा, कुंदन सिंह, अभिषेक कुमार, शशीबाला, रीतू गुप्ता ,अनुपम यादव आदि उपस्थित रहे ।

Deepak

Related Articles

Back to top button