ब्रेकिंग न्यूज़

अलमारी छाप से निर्दलीय प्रत्याशी जेपी यादव को मिल रहा भारी जनसमर्थन

भिलाई। निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश यादव ने जलेबी चौक से अपना प्रचार शुरू किया जिसमें एक बुजुर्ग माता ने उन्हें जलेबी खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि जयप्रकाश यादव अपने सौम्य, सरल व ओजस्वी वाणी के लिए जाने जाते हैं वह पिछले कई वर्षों से भाजपा के विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं किंतु विगत दिनों विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर उन्होंने तीखा हमला बोला एवं निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जिस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने मोहर लगाते हुए अपना समर्थन देने का वादा किया है। नामांकन के बाद श्री यादव लगातार वैशाली नगर में विभिन्न वार्डों का दौरा कर रहे हैं जहां पर उन्हें जनता का अपार स्नेह मिल रहा है और वैशाली नगर में जयप्रकाश यादव के धुआंधार प्रचार ने दोनों ही राष्ट्रीय दलों को पछाड़ दिया है उक्त विधानसभा से यादव समाज का एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण यादवों का वोट एक तरफा जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है जो की वैशाली नगर विधानसभा में बाहुल्य संख्या में निवासरत हैं और उसके साथ ही सर्व समाज के द्वारा अपना समर्थन जेपी यादव को देने के आश्वासन के बाद चुनाव त्रिकोणी नजर आ रहा है आज इसी क्रम में वार्ड 30 में उन्होंने प्रचार किया । इस दौरान उपस्थित रहने वालों में इस्माइल इजरायल एस हरियाला पवन सिंह पड़डा बाबू के संजू संदीप यशपाल अरबाज भी किशोर एस विशाल गौतम सरकार आकाश ए संजू अरमान एम राहुल एम रवि सिद्धू राजेश इत्यादि उपस्थित हैं।

Related Articles

Back to top button