ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई जिला काग्रेंस की तुलसी साहू का काग्रेंस से इस्तीफा, मोदी की सभा मे सदस्यता दिलाई गई

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के निवास ऑफिस स्मृति नगर मे उनके कुशल नेतृत्व मे व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय कि उपस्थिती मे कांग्रेस कि कद्दावर नेत्री पूर्व जिला अध्यक्ष भिलाई तुलसी साहू अपने समस्त पदो को त्यागकर बीजेपी कि रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामने का फैसला किया। औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा स्थल में उनका भाजपा प्रवेश की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा बहन तुलसी साहू विगत 32 वर्षों से कांग्रेस पार्टी कि सेवा कि ऐसे जमीन से जुडे कार्यकत्ताओ का कांग्रेस जैसी पार्टी में सम्मान नहीं है। भाजपा प्रवेश से निश्चित रूप से हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी उनके राजनैतिक व सामाजिक अनुभव का लाभ मिलेगा। इस मौके पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। साथ हि तुलसी साहू जी के साथ उनके समर्थक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button