ब्रेकिंग न्यूज़

वोटर चेतना महाभियान की सफलता को जुटे भाजपा कार्यकर्ता

नगरिया मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने की अभियान को गति प्रदान

दीपक कुमार। निज संवाददाता

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे वोटर चेतना महाभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता गाँव -गांव जाकर लोगों को वोट बनवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। नगरिया मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में अभियान को गति प्रदान की जा रही है। मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने रोशननगर सेक्टर के सियारपुर, रोशननगर, फरीदपुर, ईश्वरी नगला आदि बूथों का भ्रमण कर वहां के लोगों को अभियान के बारे में जानकारी दी तथा सभी से ऐसे लोगों के वोट बनवाने का आग्रह किया जिनकी उम्र एक जनवरी २०२४को १८वर्ष पूर्ण हो रही है। इस दौरान उनके साथ में सेक्टर संयोजक कर्मवीर सोलंकी, बूथ अध्यक्ष अनिल सोलंकी, चंद्रवीर सिकरवार, नरेशपाल,मंडल आईटी संयोजक रामू सोलंकी, श्यामू सोलंकी आदि कार्यकर्ता रहे। उन्होंने बताया कि अभियान को सभी बूथों पर सफल बनाने के लिए मंडल के सभी 13 सेक्टरों पर सीनियर कार्यकर्ताओं को प्रवासी के रूप में लगाया गया है इसके साथ ही मंडल के सभी पदाधिकारियों को भी 1- 1सेक्टर की जिम्मेवारी दी गई है।

Deepak

Related Articles

Back to top button