ब्रेकिंग न्यूज़
शेरवानी इंटर कॉलेज के अध्यापक हुए सम्मानित

दीपक कुमार। निज संवाददाता
कासगंज/न्यौली।दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में “द साउल फाउंडेशन न्यू दिल्ली एवं कालिंदी प्रकाशन नेपाल,दिल्ली व आजमगढ़,” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंटरनेशनल रिकॉग्निशन अवार्ड में इनोवेशन इन एजुकेशन एंड रिसर्च क्षेत्र में शेरवानी इंटर कॉलेज न्योली के प्रवक्ता मिथलेश कुमार, अध्यापक राम शंकर विरले, डा.मनोज कुमार उपाध्याय तथा नरेंद्र सिंह यादव को सम्मानित किया गया।.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मीता नागपाल , विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार गौतम फाउंडर दृष्टि फाउंडेशन रहे । साउल फाउंडेशन की फाउंडर स्वाती चौधरी एवं कालिंदी प्रकाशन की डा. ममता भड़ाना ने देश के विभिन्न प्रांत से आए सभी सम्मानितों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Subscribe to my channel


