ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में छठ पर्व की दिखी रौनक,महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देव को अर्ध्य दिया

व्रती महिलाओं ने 36 घंटों बाद तोड़ा व्रत

छत्तीसगढ़/ भिलाई। छठ महापर्व का त्योहार पिछले कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा है पहले छठ पर्व को सिर्फ बिहार और यूपी के लोग बड़ी सादगी से मनाते है। लेकिन बीते कुछ वर्षों से भिलाई के बड़े बड़े तालाबों पर छठ का भव्य आयोजन होता है। आपको बता दे कि भिलाई मे बिहार के लोग बड़ी संख्या में रहते है। सोमवार को भिलाई के सेक्टर 2 तालाब समेत दर्जनों तालाबो पर आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठ तालाब पहुंचे जहां सुबह से ही तालाब में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देव को अर्ध्य दिया। और हवन यज्ञ पूजा अर्चना की गई। इस दौरान व्रती महिलाओं ने 36 घंटों बाद तोड़ा व्रत। तालाब किनारे जगह जगह समितियों ने चाय पोहा खीर आदि सामान वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button