ब्रेकिंग न्यूज़

जानलेवा हमला कर बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी को किया लहूलुहान, चलाई गोली

व्यापारी की दुकान पर दबंगों ने हमला बोला, दी तहरीर

कासगंज/अमांपुर। कस्बे के कासगंज रोड पर शुक्रवार की सुबह दशहत फैल गई। दुकान पर बैठे बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी पर दंबग ग्राम प्रधान ने जान लेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी, डंडों और बंदूक की बटों से व्यापारी को पीटा। इस घटना से हर कोई हैरत में पड़ गया। व्यापारी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कस्बा के कासगंज रोड पर स्थित श्री बिहारी जी बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी की दुकान पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि जोर-जबरदस्ती प्लॉट पर कब्जा करने को लेकर हत्या करने के इरादे से गोली भी चलाई गई। हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अलीगढ़ रेफर किया गया हैं। प्रधान सहित दो नामजद और दो परिवारिक महिलाओं को विरूद्ध थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। शुक्रवार सुबह व्यापारी अमन गुप्ता पुत्र सुधीर कुमार निवासी शास्त्री नगर अपने भाई निखिल गुप्ता के साथ रोज की तरह वह कासगंज रोड पर स्थित श्री बिहारी जी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दंबग ग्राम प्रधान नगला हाथी अतुल कुमार वर्मा, कालीचरन वर्मा, भूरा वर्मा पुत्रगण माहौर सिंह निवासी नगला हाथी के साथ चार-पांच लोग हाथों में लाइसेंसी बंदूक और सरिया, लाठी, डंडों से लैस होकर दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने अमन गुप्ता और निखिल गुप्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। तभी कालीचरन ने जान से मारने की नियत से लाइसेंसी बंदूक से फायर किया जो कि मीस हो गया। व्यापारी बचकर भागा तो कालीचरन ने बंदूक की बट से सिर में प्रहार कर दिया। इससे उसके सिर से खून बहने लगा। इसकी वजह से व्यापारी अमन गुप्ता के सिर में गहरी चोट आई हैं। इसके बाद उसके अन्य साथी भी आ गए। आरोप है कि सभी ने पकड़ लिया और पीटते व घसीटते हुए सड़क तक ले गए। वहां जाकर जान से मारने की धमकी दी और अधमरा छोड़कर भाग गए। घायल व्यापारी के भाई निखिल गुप्ता ने बताया कि हमलावरों ने अमन गुप्ता को बुरी तरह से पीटा है। इसकी वजह से अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। भाई अभी तक बोलने की स्थिति में नहीं है। कोतवाली प्रभारी यतीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमले से व्यापारी के सिर में गभीर चोट आई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी। मामले की जांच की जा रही है।

Deepak

Related Articles

Back to top button