श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में कार्तिक पूर्णिमा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न
छः हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

दुर्ग/भिलाई। श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में कार्तिक पूर्णिमा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।इस दौरान मंदिर स्थित महादेव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
इसके साथ ही महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी के दर्शन किए। विगत 57 वर्षों से श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में कार्तिक पूर्णिमा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष में मंदिर समिति द्वारा अखंड हरी नाम कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है। इसके साथी मंदिर प्रांगण में महा भंडारे का आयोजन दोपहर से रात्रि तक चला रहा। जिसमें लगभग 6000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में नाचते गाते भक्तों ने आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन किया। इसके अतिरिक्त मंदिर प्रांगण में 5100 दीप प्रज्वलित किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्यों ने योगदान दिया
जिसमें शामिल है:-
इस उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी सर्वश्री त्रिनाथ साहू,भीम स्वांई,बीसी बिस्वाल,अनाम नाहक, डी त्रिनाथ, वृंदावन स्वांई, बसंत प्रधान,कालू बेहरा, राजू बेहरा,प्रकाश स्वांई,प्रकाश दास, सुदर्शन शांति, निरंजन महाराणा, रंजन महापात्र,जगन्नाथ पटनायक,रवि स्वांई, बीस केशन साहू, कवि बिस्वाल, सीमांचल बेहरा,वी के होता, एस दलाई, रंजीत रथ,कैलाश पात्रो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके आती रिक्त महा भंडारे के आयोजन में समिति के महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्तिक पूर्णिमा का संपूर्ण कार्यक्रम पुरोहित श्री पीतबास पाढ़ी ने संपन्न किया।
Subscribe to my channel


